श्रीकोटवाधाम के अभरन सरोवर पर श्रद्धालुओं को टीका लगाने को लेकर भाई व पटीदार ने युवक को जमकर पीटा जिला अस्पताल रेफर-
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। ।सिरौलीगौसपुर। थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के श्रीकोटवाधाम स्थित अभरन सरोवर पर श्रद्धालुओं को टीका लगाने को लेकर भाई व पड़ोसी ने जीतू उर्फ रंजीत पुत्र रंगीलाल पान्डेय निवासी अरियामऊ को पीट कर मरणासन्न हालत में पंहुचा दिया।जिसे उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर-कर दिया है। मामला थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम श्रीकोटवाधाम के अभरन सरोवर के पास श्रद्धालुओं को टीका लगाने को लेकर उभरे बिवाद में भाई सूरज पान्डेय व पटीदार बालेसर पुत्र सीताराम पान्डेय ने 11 फरवरी की शाम करीब 4 बजे दोनों एक राय होकर जीतू उर्फ रंजीत पान्डेय की लाठी डन्डे से पिटाई कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित जीतू को कोतवाली बदोसरांय ले जाया गया जंहा उसकी रिपोर्ट पंजीकृत कर उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर भेजा गया।जंहा इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर-कर दिया है। दोनों में जमीनी बिवाद का मामला भी बताया जा रहा है।