विधायक निधि से बनी सड़कों का ग्रामीणों से कराया उद्घाटन
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने विकासखंड देवा अंतर्गत ग्राम बेल्हा, पवैयाबाद और कोटवाकला में विधायक निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग मार्गों का उद्घाटन गांव के सम्मानित बुजुर्गों और महिलाओं के हाथों करवाया। इस मौके पर विधायक श्री यादव ने कहा कि विकास पर असली हक जनता का है, इसलिए उसका लोकार्पण भी जनता के हाथों ही होना चाहिए। भाजपा पर साधा निशाना, महंगाई-बेरोजगारी का उठाया मुद्दा अपने संबोधन में विधायक सुरेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए भ्रष्ट तरीकों का इस्तेमाल कर लोकतंत्र की पवित्रता को नुकसान पहुंचा रही है। प्रदेश का विकास पूरी तरह अवरुद्ध हो चुका है और सरकार के फैसलों से आम जनता परेशान है। उन्होंने आगे कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से हर वर्ग प्रभावित है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। इस अवसर पर नन्हे लाल यादव, ज्ञान चंद यादव (बीडीसी), हरिकरन यादव (प्रधान), विनोद यादव (प्रधान), सुरेंद्र यादव, संदीप प्रजापति, राम प्रकाश यादव, बाबुल मिश्रा, सुशील यादव, अमृत लाल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।









