विद्युत विभाग की लापरवाही, मुंजापुर में चार दिनों से अंधेरा

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह मसौली (बाराबंकी)। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते राजस्व ग्राम मुंजापुर में बीते चार दिनों से अंधेरा बना हुआ है। ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बावजूद विभाग इस समस्या से अनजान बना हुआ है। बताते चलें कि ग्राम पंचायत देवकलिया के मजरे मुंजापुर में पिछले चार दिनों से आधे गांव की बिजली गुल है। भीषण गर्मी और मच्छरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं, जिससे रात की नींद हराम हो गई है। ग्रामीणों ने मसौली विद्युत उपकेंद्र पर कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है।