विकास खंण्ड सभागार में बी डी ओ संजीव कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।खंण्ड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता ने बुधवार को सिरौलीगौसपुर ब्लॉक सभागार में एक बैठक की। इस बैठक में उन्होंने ब्लॉक के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संजीव गुप्ता ने अधिकारियों को सभी कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य से संबंधीत पत्रावलियों को दुरुस्त रखा जाए और आईडी जारी करने से पहले सभी दस्तावेज पूरे होने चाहिए। किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।खंण्ड विकास अधिकारी ने सभी को अपने-अपने आवासों के साथ-साथ गांवों में भी साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा,एपीओ रेनू, पंचायत सचिव राजेश कुमार, कुलदीप वर्मा, वीरेंद्र तिवारी, मनीष शुक्ला, सुरेश कुमार यादव, तेजभान सिंह,रवि रावत अरविंद कुमार, सतीश वर्मा अखिलेश वर्मा, गजराज वर्मा, शिवनारायण मौर्या,दानिश अली सहित सभी सचिव तकनीकी सहायक मौजूद रहे।