लाइब्रेरी के बच्चों को मिली उपयोगी प्रतियोगी पुस्तकें

लाइब्रेरी के बच्चों को मिली उपयोगी प्रतियोगी पुस्तकें

? निष्पक्ष जन अवलोकन रिपो नूर मोहम्मद मसौली, बाराबंकी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा कपूरथला के शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार गौतम ने शुक्रवार को पंचायत भवन बड़ागांव में संचालित लाइब्रेरी के बच्चों को एक दर्जन से अधिक प्रयोगात्मक एवं प्रतियोगी पुस्तकें उपलब्ध कराईं। इन पुस्तकों में लेखक नवीन शर्मा की जीएस निधि, एम. लक्ष्मी कांत की भारत की राज व्यवस्था, किरण पब्लिकेशन की उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती, अरिहंत पब्लिकेशन की स्टेटिक जीके कैप्सूल, अंकुल वर्मा की उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान, प्रतियोगिता दर्पण, तथा नेट, जेआरएफ, यूपी टेट और एनसीईआरटी सार संग्रह जैसी महत्वपूर्ण पुस्तकें शामिल हैं। मेहनत और लगन से ही मिलती है सफलता: शाखा प्रबंधक इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार गौतम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह एक व्यवसायी को अपने कार्य में मेहनत और लगन से सफलता मिलती है, उसी प्रकार विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता का रास्ता कभी सीधा नहीं होता, इसमें कई कठिनाइयाँ और बाधाएँ आती हैं, लेकिन हार नहीं माननी चाहिए। निरंतर प्रयास और दृढ़ इच्छाशक्ति से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि लगन, मेहनत और समर्पण जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी हैं। जब कोई व्यक्ति पूरे मन से कार्य करता है, तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, सूरज यादव, रामू यादव, मो. आरिफ शाह, अंगद कुमार गौतम, पप्पू गौतम, शौरभ यादव, अंकित कुमार, पूजा यादव, हर्षित कश्यप सहित कई लोग मौजूद रहे।