रेलवे स्टेशनों पर जल व मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी) | धर्मजागरण बाराबंकी धाम द्वारा लगातार चौथे वर्ष जिले के रेलवे स्टेशनों पर जल व मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संयोजक अमित अवस्थी (अधिवक्ता) द्वारा की गई। मुंडा गोपाल रेलवे हाल्ट पर सीतापुर से गोंडा और गोंडा से सीतापुर आने-जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों को जल व मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान संगीत पाठक, विष्णु मौर्य, जितेंद्र सिंह, रामसेवक प्रधान, मनोज कुमार सहित अन्य धर्मसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसी क्रम में मुंडा गोपाल आश्रम में दासगणु वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित द्वारिका माई डेंटल हॉस्पिटल के तत्वावधान में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. ऋषिकांत शुक्ल, डॉ. नेहा पटेल, शिखा वर्मा और सुभाष ने धर्मसेवकों के सहयोग से मरीजों का परीक्षण किया। ग्रामीणों—रमेश गौतम, रामराज यादव, उमेश प्रजापति आदि ने शिविर में दांतों की जांच कराकर निःशुल्क दवा का लाभ उठाया। कार्यक्रम के अंत में मुंडा गोपाल रेलवे स्टेशन प्रभारी देवेंद्र सिंह ने चिकित्सकों की टीम एवं मिष्ठान वितरण करने वाले धर्मसेवकों का आभार व्यक्त किया।