रितु पाठक बनीं उत्तर प्रदेश बैडमिंटन अंडर-17 टीम की कोच

रितु पाठक बनीं उत्तर प्रदेश बैडमिंटन अंडर-17 टीम की कोच

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत जिला व्यायाम शिक्षिका रितु पाठक को अयोध्या में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी बैडमिंटन अंडर-17 छात्र-छात्रा प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम की कोच नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 16 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक दिल्ली में आयोजित होगी। राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर दे चुकी हैं योगदान यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान द्वारा सौंपी गई है। रितु पाठक इससे पूर्व भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे चुकी हैं। वे सीनियर नेशनल खो-खो खिलाड़ी रही हैं और नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी में चार बार प्रतिभाग कर चुकी हैं। वर्ष 2022-23 में उन्होंने अंडर-14 टीम की सेलेक्टर के रूप में कार्य किया। वर्ष 2022 से अब तक अंडर-14 व अंडर-17 खो-खो सेलेक्टर के साथ-साथ अब उत्तर प्रदेश बैडमिंटन अंडर-17 टीम की सेलेक्टर एवं कोच के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार गौड़, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सिरौलीगौसपुर दिलीप तिवारी, हरख के मनोज चौधरी, मसौली के बलराज, विपिन, दिवाकर, सुरेंद्र जायसवाल, रजनीश, रमाकांत, सुनील त्रिपाठी, सुजीत, अम्बरीष, लवलेश, नीरज पांडेय, अमृतलाल, कुलदीप सिंह, हरेंद्र, अनुप अवस्थी, रुद्रप्रताप पांडेय, प्रभाकर, राजेंद्र पांडेय, जिला समन्वयक पीयूष श्रीवास्तव, पुनीत श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।