रामनगर विधानसभा का प्रभारी बने शिवम तिवारी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
निष्पक्ष जन अवलोकन राम शंकर वर्मा
रामनगर (बाराबंकी)। राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण मोर्चा के पंडित अभिनव नाथ त्रिपाठी द्वारा रामनगर विधानसभा के युवा नेता शिवम तिवारी को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से स्वर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों में खुशी की लहर व्याप्त है। शिवम तिवारी ने कहा कि शीर्ष पदाधिकारियों ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे तथा संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।









