रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रमाण पत्र वितरित किए गये एवं कक्षा 8 के बच्चों को विदाई दी गई
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।कंपोजिट स्कूल परसा प्रथम के प्रांगण मे रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा प्रमाण पत्र वितरण एवम कक्षा 8 के बच्चों की विदाई कार्य क्रम का भव्य आयोजन किया गया, । इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेनू वर्मा व प्रधानाध्यापक ने माँ सरस्वती को फूल माला अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्य क्रम का शुभारम् माँ सरस्वती वंदना से किया। मुख्य अतिथि रेनू वर्मा ने नारी सशक्तिकरण व शिक्षा एवम आत्म विश्वास को बढ़ावा देने पर बल दिया, । अंगद सिंह एम एल सी के प्रतिनिधि बबलू सिंह, ग्राम प्रधान विनोद कुमार यादव , सरल स्वभाव के धनी एवम् कर्मठ ए आर पी वेद प्रकाश यूटा के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार वर्मा , प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष खुर्शेद अली ब्लॉक के वरिष्ठ और सरल स्वभाव के धनी शिक्षक नवीन मिश्रा विद्यालय के प्रधानाध्यापक सिराज अहमद, विज्ञान शिक्षक माहे दरख्शां , अभिनव मिश्रा, श्रीमती रोली वर्मा , सहायक अध्यापक, सौरभ , अमित , अब्बास , अफ़ज़ाल अहमद , अरविंद सिंह खेल शिक्षक , व गाँव के तमाम संभ्रांत लोग उपस्थिति रहे। कार्यक्रम की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।