रसोई गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी हुई बंद उपभोक्ताओं में मची हाय-तौबा

रसोई गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी हुई बंद  उपभोक्ताओं में मची हाय-तौबा

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत एडवोकेट ।। सिरौली गौसपुर बाराबंकी तहसील क्षेत्र में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी बंद होने से उपभोक्ताओं को नाकों चने चबाने पड़ रहे है। एक एक रसोई गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं ने हाय-तौबा मची हुई है। इन दिनों खजूरी विद्या मोहन एचपी गैस एजेंसी सहित सभी गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए लोगों को घंटों लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए स्वयं एजेंसी पर आना पड़ रहा है। यहां बुकिंग के बाद ओटीपी मैसेज के माध्यम से गैस का वितरण किया जा रहा है। तहसील क्षेत्र की सभी गैस एजेंसियों पर यही व्यवस्था लागू है। इससे पूर्व कस्बा बदोसराय में गैस एजेंसियों द्वारा बनाए गए सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) केंद्रों पर भी गैस पहुंचाई जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। इस कारण एजेंसियों पर भीड़ बढ़ गई है, जिससे उपभोक्ताओं को गैस लेने में और अधिक कठिनाई हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए, उप जिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तेजस के ने बुधवार दोपहर में गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने एजेंसी संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी उपभोक्ता को परेशानी न हो। पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार लगातार गैस एजेंसियों की निगरानी कर रहे हैं। वहीं भयारा एचपी गैस के मैनेजर विनोद कुमार ने बताया कि बुकिंग का समय बढ़ा दिया गया है, जिसे उपभोक्ता ठीक से समझ नहीं पा रहे हैं, एजेंसी पर गैस का वितरण किया जा रहा है, जल्द ही सीएससी केंद्रों पर भी गैस का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।