यू जी सी विल के समर्थन में आजाद समाज पार्टी कांशीराम,भीम आर्मी,यूथ फेडरेशन ने रैली निकालकर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन मांग पत्र दिया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। बाराबंकी।भारत देश में तत्काल संशोधित यू जी सी कानून लागू किए जाने को लेकर आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष शुभाष चंद्र रावत के जिलाध्यक्ष देशराज गौतम की अगुवाई एंव जिला महासचिव इबादुर्रहमान नायाब एडवोकेट व जिला संरक्षक भीम आर्मी शिव बरन सिहं , मंडल संयोजक भाईचारा हरिनंदन सिंह व ऋषभ देशमुख जिला अध्यक्ष भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन बाराबंकी के संयोजन में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के हजारों कार्यकर्ता छात्र छात्राएं अम्बेडकर छात्रावास से जिलाधिकारी के कार्यालय तक विशाल रैली निकालकर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को सम्बोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन मांग पत्र दिया गया है। दिये गये ज्ञापन मांग पत्र में कहा गया है कि नया यू जी सी कानून 2026 तत्काल भारत के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू किया जाय।और सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित रिट याचिका में उच्च स्तरीय पैरवी करके स्थगन आदेश समाप्त कराया जाय अथवा संसद में विधेयक लाकर सर्वोच्च न्यायालय के स्थगन आदेश को निष्प्रभावी किया जाय। सहित 5 सूत्रीय ज्ञापन मांग पत्र दिया गया है।इस मौके पर भीम आर्मी के अध्यक्ष सुभाष रावत विवेक कुमार, इन्द्रसेन, अनिल कुमार रावत, अंकित सिंह भारती,राम मिलन रावत, रवीन्द्र कुमार, राहुल आशीष कुमार,शुभम कनौजिया,दीपक कुमार,अनुज कुमार, ओमप्रकाश नीरज कुमार, आशीष कुमार अमित कुमार,सर्वेश कुमार सहित बडी संख्या में छात्र छात्राएं आदि मौजूद रहे।