युवाओं को मिली सफलता जनपद के लिए गौरव : पूर्व मंत्री गोप
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी | सिविल सेवा परीक्षा मे जनपद के होनहार युवाओं को मिली सफलता जनपद के लिए गौरव का विषय है अभिजीत और अनुपम की सफलता जिले में शिक्षा और मेहनत की संस्कृति को और मजबूती प्रदान करेगी। उक्त बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने भारतीय सिविल सेवा परीक्षा 2025 में जगन्नाथ वर्मा के बेटे अभिजीत वर्मा नंदन द्वारा प्रथम प्रयास में चयनित होने एवं इसी क्रम में सुरेंद्र वर्मा के बेटे अनुपम वर्मा द्वारा सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने जगन्नाथ वर्मा के आवास विकास कॉलोनी स्थित आवास पर एवं ग्राम मुबारकपुर स्थित सुरेंद्र वर्मा के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ उपस्थित होकर अभिजीत वर्मा नंदन एवं अनुपम वर्मा को माला पहनाकर अंगवस्त्र गुलदस्ता भेंट कर दोनों होनहार अभ्यर्थियों का उत्सवर्धन करते हुए अभ्यर्थियों के पिता को माला पहनाकर बेटों द्वारा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने की बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र वर्मा समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू सपा जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, फिरोज मिर्जा हिमांशु पाठक सुरेश चंद्र गौतम आदि लोगों ने अभिजीत वर्मा नंदन एवं अनुपम वर्मा को माला पहनकर बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।






