मेरा आंगन मेरे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन चन्द्रमौलि सभागार सिद्वौर में प्रमोद कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में

मेरा आंगन मेरे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन चन्द्रमौलि सभागार सिद्वौर में प्रमोद कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत एडवोकेट।। बाराबंकी ।चंद्रमौलि सभागार, ब्लॉक सिद्धौर में “मेरा आंगन मेरे बच्चे” कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षाधिकारी सिद्धौर प्रमोद कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड सिद्धौर की ब्लॉक प्रमुख आरती रावत उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेन्द्र यादव, पूजा सिंह तथा अध्यक्षता डॉ देवेन्द्र कुमार द्विवेदी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात खंड शिक्षाधिकारी सिद्धौर की ओर से सभी अतिथियों को बुके एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 5 से 8 वर्ष के बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं अधिगम स्तर की प्राप्ति सुनिश्चित करना तथा जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। “खेल-खेल में शिक्षा” की अवधारणा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं परिषदीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, बालिका शिक्षा, स्वच्छता एवं “मेरा आंगन मेरे बच्चे” विषय पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। कार्यक्रम में जनपदीय संगठन मंत्री आदर्श कुमार पांडे, मोहम्मद आसिम, राज्य पुरस्कार प्राप्तकर्ता दिनेश कुमार वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, देवानंद विश्वकर्मा, सवितानंद मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, अमिता रस्तोगी, हिमांशी, स्नेहलता, अतुल यादव, अनुराग वर्मा ए आर पी, मिनहाज अहमद, विपिन वर्मा, संदीप गौतम, शिवम शर्मा, पूनम शर्मा, अंजू वर्मा, शीला वर्मा, शैल शर्मा, आकांक्षा सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।