मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 167 नवविवाहित जोड़ों को सामग्री वितरित
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। बाबा मैरिज लॉन में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नवविवाहित जोड़ों को घरेलू सामग्री वितरित की गई। यह आयोजन समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सुशासन समारोह के तहत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा रहे, जबकि एसडीएम कार्तिकेय सिंह सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। एसडीएम ने बताया कि योजनाओं के डिजिटलीकरण से पारदर्शिता बढ़ी है और पात्र लाभार्थियों को सीधे लाभ मिल रहा है। विधायक वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में कुल 167 जोड़ों को सामग्री वितरित की गई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में विकास कार्यों को नई दिशा मिली है। कुर्सी क्षेत्र में अब तक करीब 2700 गरीब कन्याओं के विवाह कराए जा चुके हैं।









