मुख्य विकास अधिकारी डी पी पाल की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान बैठक संपन्न हुई

मुख्य विकास अधिकारी  डी पी पाल की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान बैठक संपन्न हुई

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के प्रथम चरण का आयोजन जनपद मे दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 एवं दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल 2026 तक www किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम के सफल संचालन व कियान्वयन हेतु अन्तर्विभागीय www www समन्वय समिति की प्रथम बैठक दिनांक 20 मार्च 2026 को मुख्य विकास अधिकारी डी पी पाल की अध्यक्षता में संपन्न करायी गयी। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त संबंधित विभागो को शासन द्वारा प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार समस्त गतिविधियां ससमय कराने व माइक्रोप्लान समय से उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिये गये। नगर विकास विभाग व पंचायतीराज विभाग को उच्च लार्वा घनत्त्व वाले क्षेत्रो मे नियमित रूप से साफ-सफाई, कीटनाशक दवाओ का छिडकाव व www फागिंग आदि का कार्य कराने हेतु निर्देश दिये गये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० भूपेश द्विवेदी द्वारा बताया गया कि दस्तक अअभियान के दौरान आशा व आंगनबाडी कार्यकत्री द्वारा www MA घर-घर जाकर बुखार के रोगियों क्षय रोग के लक्षण वाले व्यक्तियो व कुपोषित बच्चो आदि w ww की जानकारियां एकत्रित करेंगी। साथही आशाओ द्वारा घर भ्रमण के दौरान आभा आईडी www www बनाने का कार्य व लू से बचाव हेतु जानकारी दी जायेगी। बैठक मे समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी, डा० जी०आर० रतमेले जिला मलेरिया अधिकारी लाल साहब सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी आर० के० सिंह, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक रोहित व्यास, मलेरिया निरीक्षक ज्योति सिंह, प्रगति चन्देल, जयशंकर गुप्ता, एस०एम०ओ० डब्लू०एच०ओ० डा० श्याम जाटव, एवं अन्य सहयोगी विभागो के अधिकारी / कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।