मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पचघरा में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक सुषमा की मौजूदगी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं को संबोधित करते हुए उप निरीक्षक सुषमा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन सहित अन्य जरूरी नंबरों की जानकारी देते हुए आपात स्थिति में तुरंत मदद लेने की अपील की। इस दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।