मां भगवती जागरण में भक्तिभाव की बही धारा, रातभर गूंजे भजन व झांकियां

मां भगवती जागरण में भक्तिभाव की बही धारा, रातभर गूंजे भजन व झांकियां

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह मसौली, बाराबंकी। मसौली स्थित रामशरणदास भगवतदास हनुमान मंदिर में बीती रात्रि मां भगवती का भव्य जागरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माता के गुणगान के साथ आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। पूरी रात चले जागरण में श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए और भजनों पर झूमते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी की ज्योति प्रज्वलित कर की गई। यजमान मोहित हिंदू व उनकी पत्नी सोनिका ने पुजारी बाबा रामलाल दास व अभय प्रताप मिश्रा के निर्देशन में विधि-विधान से पूजा कर माता का आवाहन किया। जेएमडी जागरण म्यूजिकल ग्रुप बाराबंकी के कलाकारों ने मां दुर्गा के भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया। लखनऊ के गायक आकाश साईं ने गणेश वंदना से शुरुआत की। सीतापुर की गायिका सोनी शर्मा ने “प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी” सहित भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। बाराबंकी के गायक शिव मास्टर ने “चलो बुलावा आया है” जैसे भजनों से समां बांधा। कानपुर से आए शौरभ अलबेला व टीम ने गणेश, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, राम दरबार व काली माता की झांकियां प्रस्तुत कीं। समापन पर पुजारी रामलाल दास ने आरती कराई और श्रद्धालुओं को हलवा-चना का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. विवेक कुमार वर्मा, राहुल ठाकुर, सोनू जैन, मनोज यादव, पंकज नाग, कैलाश नाग, लवकुश यादव, ऋषभ गुप्ता, ओम नाग, अनिल सैनी, घनश्याम वाल्मीकि, प्रेमनंद वर्मा, देवी शंकर, डॉ. शत्रोहन लाल विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।