मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, आर्थिक सहायता दी

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, आर्थिक सहायता दी

निष्पक्ष जन अवलोकन रत्नाकर पांडे बाराबंकी (टिकैतनगर/दरियाबाद क्षेत्र) ग्राम बेहटा निवासी बबलू राजभर की हत्या के बाद शोक संतप्त परिवार से मिलने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पहुंचे। मंत्री ने परिजनों को नगद धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की तथा उन्हें ढांढस बंधाया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। साथ ही परिवार और बच्चों के भरण-पोषण के लिए स्थायी आर्थिक सहायता तथा मृतक की पत्नी (बहू) को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग भी रखी। --- दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन, जमीन आवंटन के दिए निर्देश ग्रामीणों की मांग पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आश्वासन दिया कि सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा पुलिस प्रशासन परिवार की सुरक्षा में तत्पर रहेगा। मंत्री ने राजस्व विभाग से संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए एसडीएम को कुछ जमीन आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने के लिए कहा, ताकि परिवार को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। मौके पर क्षेत्राधिकारी जटाशंकर मिश्रा, दरियाबाद थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं प्रशासन ने त्वरित एवं कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।