भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की एक बैठक क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर में आयोजित हुई।
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी)भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की एक बैठक क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर में आयोजित हुई।बैठक में वर्ष 1992 और 1994 के 'जेल भरो आंदोलन' में भाग लेने वाले किसान कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक उपाध्यक्ष भगौती प्रसाद वर्मा ने की।सम्मान समारोह मे उन किसान सेनानियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने 'जेलभरो आंदोलन' में हिस्सा लिया और जेल गए थे।उन किसान सेनानियों का निधन हो चुका है, उनके परिजनों को संगठन की ओर से सम्मान प्रदानकर उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया गया।मौजूद किसानों- कार्यकर्ताओं ने तालियों के साथ किसान आंदोलन के इतिहास को स्मरण किया। बैठक में संगठन की मजबूती, किसानों की वर्तमान समस्याओं और आगामीआंदोलनों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश महासचिव उत्तमसिंह वर्मा ने कहा कि भा० कि०यू० हमेशा किसानों के हक की लड़ाई लड़ती रही है।आगे भी उनकी आवाज उठाती रहेगी। मध्यांचल महासचिव अनिलवर्मा ने किसानों से संगठन को मजबूत करने और एकजुट रहने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद ने जोर दिया कि किसान आंदोलन की ताकत संगठन की एकता में निहित है और भविष्य में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए बड़े स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।