रामनगर बदोसरांय मार्ग पर ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर एक युवक गम्भीर रूप से हुआ घायल
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर ।तहसील क्षेत्र के बदोसराय में रामनगर-बदोसराय मार्ग पर रविवार को एक सड़क हादसा हुआ। सीमेंट की चादर ले जा रहे एक ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बदोसराय निवासी रामसिंह (पुत्र चंदू, उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके सिर सहित शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद युवक काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। स्थानीय दुकानदारों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस और डायल 112 पुलिस टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक विश्वनाथ सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है।









