बार एसोसिएशन बाराबंकी ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को दिया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत एडवोकेट ।। ।सिरौलीगौसपुर।बार एसोसिएशन बाराबंकी के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार वर्मा ने तहसील रुदौली को फैजाबाद, अयोध्या जनपद से पृथक कर पूर्ववत मूल जनपद बाराबंकी शामिल किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को सम्बोधित ज्ञापन मांग पत्र जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को दिया है। शनिवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार वर्मा रितेश मिश्र,रामराज यादव महामंत्री सैकड़ों अधिवक्ता साथियों के साथ जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी के कार्यालय पंहुच कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन मांग पत्र सौंपा।दिये गये ज्ञापन मांग पत्र में कहा गया है कि तहसील रुदौली हमेशा से बाराबंकी जनपद का अभिन्न अंग रही है किन्तु मायावती की सरकार ने रुदौली तहसील क्षेत्र की जनता की भावनाओं के विरुद्ध विना किसी मांग के रुदौली तहसील को मूल जनपद बाराबंकी से पृथक कर फैजाबाद अयोध्या जनपद में शामिल कर दिया था ।लम्बे आन्दोलन के बाद रुदौली तहसील को जनहित में 24जनवरी 2004 को पुनः मूल जनपद बाराबंकी में शामिल कर दिया गया जिससे क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई किन्तु मायावती की सरकार ने बदले की भावना में मुलायम सिंह यादव की सरकार के निर्णय को 31,10,2007 को बदलते हुए रुदौली तहसील को पुनः विना किसी मांग के फैजाबाद में शामिल कर दिया तब से लगातार आंदोलन जारी है।अन्त में अधिवक्ताओं ने रुदौली तहसील को फैजाबाद अयोध्या से पृथक कर बाराबंकी जनपद में शामिल करने की मांग की है।








