बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान, स्विमिंग पूल का हुआ उद्घाटन

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन चरित्र प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने समतामूलक समाज की स्थापना के लिए संघर्ष करते हुए समाज में समरसता का संदेश दिया। उक्त विचार प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने ग्राम झांसापुरवा स्थित एक स्कूल के पास बने अंबेडकर प्रतिमा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान की रचना कर प्रत्येक व्यक्ति को मतदान का अधिकार और मौलिक अधिकारों के तहत व्यक्तिगत स्वतंत्रता प्रदान की। मंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का पूरा जीवन मानवता, बंधुत्व और समानता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए, खासकर गरीब और वंचित वर्ग के लिए। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारें बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्कूल में नवनिर्मित स्विमिंग पूल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा, राजेश वर्मा, इं. अजय चौधरी, प्रमुख ए.के. वर्मा, बार संघ अध्यक्ष प्रेमचंद्र पाल, डॉ. अंजू चंद्रा, राजीव नयन तिवारी, सुमन चौहान, वीरेन्द्र वर्मा, कमलेश चौधरी, नम्रा जलाल, डीडीसी पूजा सिंह, देशराज वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंबेडकर जयंती पर निकली शोभायात्राएं, जगह-जगह हुए कार्यक्रम भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे तहसील क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अनुयायियों ने जगह-जगह जुलूस और शोभायात्राएं निकालकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान का इसरौली तिराहे पर वरिष्ठ अधिवक्ता रामसिंह चौहान के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। बाद में उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। तहसील परिसर में तहसीलदार वैशाली अहलावत और नायब तहसीलदार अनु सिंह सहित कर्मचारियों ने जयंती मनाई। वहीं बार सभागार में बार संघ अध्यक्ष प्रेमचंद्र पाल की अध्यक्षता में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, राजीव तिवारी, हरिनाम सिंह वर्मा, महामंत्री मनीष श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव, एसपी यादव, वीरेन्द्र वर्मा, पौरुष श्रीवास्तव, संजय सिंह नम्बरदार, रामलाल वर्मा, शेख शहाबुद्दीन, मो. अनवर, विकास श्रीवास्तव, मो. रिजवान खान, सरवन सिंह, अंकित मिश्रा सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।