बदोसरांय में परीक्षा के दौरान बालिका हुयी बेहोश संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में चल रहा है उपचार

बदोसरांय में परीक्षा के दौरान बालिका हुयी बेहोश संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में चल रहा है उपचार

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।जनता इंटर कॉलेज बदोसराय में बुधवार को हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा के दौरान एक छात्रा के पेट में अचानक तेज दर्द उठा। छात्रा को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।थानाडीह गांव निवासी सरवन कुमार की पुत्री काजल परीक्षा दे रही थी। सुबह करीब 10:30 बजे उसे अचानक पेट में तेज दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद वह परेशान होकर चिल्लाने लगी। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और छात्रा को अस्पताल पहुंचाया।घटना की सूचना मिलने के बाद छात्रा के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। वे काजल के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और डॉक्टरों से लगातार संपर्क में हैं।कॉलेज के प्रधानाचार्य राम किशुन ने बताया कि छात्रा को अचानक पेट दर्द होने लगा जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।