पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
बाराबंकी। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. मोहसिना किदवई की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय एवं सांसद आवास पर किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया एवं सांसद तनुज पुनिया ने स्व. किदवई के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि स्व. मोहसिना किदवई भारत की एक अत्यंत प्रतिष्ठित राजनीतिज्ञ थीं और उनके निधन से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया ने उनके जीवन और कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया और हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, पूर्व सांसद ए.पी. गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष नईम सिद्दीकी, पूर्व सचिव शिव शंकर शुक्ला, प्रवक्ता सरजू शर्मा, राजेंद्र वर्मा, के.सी. श्रीवास्तव, मोहम्मद जीशान सहित अनेक कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।









