पंचायत भवन बदोसरांय में विद्युत विभाग ने कैम्प लगाकर विल जमा किया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी । बदोसराय पंचायत भवन में विद्युत विभाग द्वारा मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान के साथ ही बकाया बिल जमा किया गया।गुरुवार को कैंप विद्युत अवर अभियंता राज मौर्य के नेतृत्व में लगाया गया। विद्युत उपखंड अधिकारी विमलेश मौर्य ने उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनीं और मौके पर ही उनका समाधान किया। उनके साथ बाबू और अन्य कर्मचारियों ने भी उपभोक्ताओं की सहायता की। कैंप में उपखंड अधिकारी विमलेश मौर्य ने उपभोक्ताओं के गलत बिलों से संबंधित समस्याओं का भी समाधान किया। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि यदि उनके बिल गलत हैं या कोई अन्य समस्या है, तो वे बदोसराय में लगने वाले कैंप में आकर उसका निवारण करवा सकते हैं। विद्युत विभाग के टीजी-2 अतुल कुमार और पंकज कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने घर-घर जाकर विद्युत उपभोक्ताओं के बिलों की जांच की। उन्होंने उपभोक्ताओं से बकाया बिल तुरंत जमा करने का आग्रह भी किया।अवर अभियंता राज मौर्य ने बताया कि इस कैंप में कई उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिल जमा किए और उनकी विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया। कुछ समस्याओं को नोट किया गया है, जिनका जल्द ही निस्तारण किया जाएगा।









