नवरात्रि पर्व के छठे दिन श्रीकोटवाधाम स्थित बडे बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव
अजय रावत सिरौलीगौसपुर। नवरात्रि पर्व के छठे दिन तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के श्रीकोटवाधाम स्थित बड़े बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर मनवांछित फलों की प्राप्ति की कामना किया। सैकड़ों बच्चों का पवित्र अभरन सरोवर के तटपर मुंण्डन संस्कार कराया गया। मंगलवार को श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के दरबार में बहराइच बलरामपुर श्रावस्ती सीतापुर बाराबंकी लखनऊ उन्नाव कानपुर रायबरेली अम्बेडकर नगर इत्यादि जनपदों से बस पिकप टाटा बोलोरो स्कार्पियो डी सी एम तथा सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रालियों से हजारों की संख्या में पंहुचे श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में डुबकी लगाकर बडे बाबा की ड्योढ़ी पर माथा टेक मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने बसन्ता फूफू के मन्दिर में चुनरी प्रसाद चढाकर रोजी रोजगार में बरकत एंव विश्वमानव कल्यांण की कामना किया। तत्पश्चात महन्त विशाल दास, अमान दास, सोनी दास, राजेश दास, फलाहारी बाबा, राजकुमार तिवारी पुंजारी, भोलादास, छन्नू महराज महरादास आदि से आर्शीवाद प्राप्त किया।









