थाना पहाड़ी पुलिस ने 01 अभियुक्त को 04 किलो सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी रीता सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 जंगबहादुर व उनकी टीम द्वारा अभियुक्त नितिन कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी सब्जी मण्डी राजापुर थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को एक अदद मोटर साइकिल रायल इनफिल्ड मय 04 किलो सूखा नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजापुर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर मोटरसाइकिल उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। बरामदगी- 04 किलो सूखा गांजा एक अदद मोटर साइकिल रायल इनफिल्ड गिरफ्तार करने वाली टीम- 1.उ0नि0 जंगबहादुर सिंह थाना पहाड़ी 2.उ0नि0 अभिनव प्रताप सिंह 3.आरक्षी शरद कुमार 4.आरक्षी शुभम द्विवेदी