थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम कटोरवा मजरे हजरतपुर में एक 12 वर्षीय गूंगा बालक मिला कोतवाली पुलिस बच्चे के परिजनों का पता लगाने में जुटी
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम कटोरवा मजरे हजरतपुर में एक 12 वर्षीय बालक जो अपना नाम पता नहीं बता पा रहा है गूंगा टाइप का है जिसे समाजसेवी एंव भाजपा नेता सत्यनाम वर्मा ने गांव के ही तेजसिंह वर्मा के आवास पर विठाकर थाना कोतवाली बदोसरांय पंहुचे और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय अजीत कुमार विद्यार्थी को बालक की फोटो दिखाते हुए वस्तु स्थिति से अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक ने कान्स्टेबल रवि सरोज को मौके पर भेजकर बच्चे की जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं।