तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल l फतेहपुर(बाराबंकी)दो छात्र स्कूल की छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों छात्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दूसरी मोटरसाइकिल का चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। घायल छात्रों की पहचान आरुष (10 वर्ष) और अक्षत सैनी (15 वर्ष) के रूप में हुई है, जो देवीशंकर सैनी के पुत्र और ब्राह्मणी टोला के निवासी हैं।आरुष कक्षा 4 में और अक्षत कक्षा 9 में पढ़ते हैं। दुर्घटना कीसूचना मिलने पर परिजन सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उपचार बाद दोनों छात्रों की हालत स्थिर बताई है