तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में दो युवक घायल
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। तेज रफ्तार वाहनों के चलते सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। परिजन दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाए, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई थीं, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उनकी हालत में सुधार हो गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। जांच में जुटी पुलिस, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग घटना के बाद एक पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। उपनिरीक्षक ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन बना रहता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।









