तहसील क्षेत्र में बीती रात बस स्टॉप पर नो एंट्री व्यवस्था के कारण जाम लग गया।देर

निष्पक्ष जन अवलोकन

विजय राम जायसवाल 

फतेहपुर(बाराबंकी) तहसील क्षेत्र में बीती रात बस स्टॉप पर नो एंट्री व्यवस्था के कारण जाम लग गया।देर रात कई भारीवाहन व बसें अचानक बस स्टॉप पास पहुंच गईं, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जाम इतना भीषण लग गया कि आवागमन पूरी तरह ठप होगया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों अनुसार, नो एंट्री का समय होने के बावजूद वाहनों कोरोकने की उचित व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण बस स्टॉप के आसपास अव्यवस्था फैल गई। जाम में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी फंसे रहे। कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में घंटों की देरी हुई। जाम हटवाने में पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।