तहसील के पारिजात सभागार में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता एंव तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के संयोजन में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

तहसील के पारिजात सभागार में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता एंव तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के संयोजन में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

अजय रावत सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील के पारिजात सभागार में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता एंव तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के संयोजन में हुआ जिसमें कुल 19 शिकायतें आयीं 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया है। सोमवार को तहसील के पारिजात सभागार में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में आंयी शिकायतों के बाबत उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने दिवस में उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का गुणवत्ता युक्त निस्तारण किया जाय ताकि फरियादियों को बार बार तहसील और थानों के चक्कर न लगाना पड़े।इस मौके पर खंण्ड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता,नायब तहसीलदार अन्नू सिंह, दिनेश पान्डेय, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अभिषेक, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा, डाक्टर आरिफ सिद्दीकी,बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्चना वर्मा पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।