तथागत भगवान बुद्व कथा एंव भीम ज्ञानवर्षा में पंहुचे पूर्व सांसद पी एल पुनिया
अजय रावत सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मरौचा में कथा वाचिका ज्ञानवती बौद्व के मुखारविंद से चल रही तथागत भगवान बुद्व एंव भीम ज्ञानवर्षा में पूर्व सांसद पी एल पुनिया वरिष्ठ कांग्रेसी नेता औन मिंया आदि के साथ कथा स्थल पर पंहुच कर कथा कार्यक्रम में भाग लिया। मरौचा निवासी रामशंकर गौतम आदि द्वारा आयोजित तथागत भगवान बुद्व एंव भीम ज्ञानवर्षा में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद पी एल पुनिया ने कहा कि हमें भगवान बुद्व द्वारा बताए गए रास्ते का अनुसरण कर बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के संविधान एवं ज्ञान को सतत रुप से प्राप्त कर दबे कुचले गरीबों को न्याय दिलाने के लिए सघर्ष करना होगा।इस मौके पर आर डी राव,विजय पाल गौतम मुरली रावत,बराती लाल गौतम सुरेश कुमार गौतम प्रमोद कुमार रावत नन्हा, दिनेश कुमार रावत,रिंकू गौतम अनीता एडवोकेट आदि ने कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाया। तत्पश्चात कोटवा धाम चौराहे पर चौधरी रैन बसेरा के प्रवन्धक अनिल कुमार नीरवंशी के आवास पर विक्की रावत परहू नाई आदि से पूर्व सांसद ने क्षेत्र की समस्यायों पर संवाद किया।और शीघ्रातिशीघ्र समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।









