टेट अनिवार्यता के विरोध में दो सैकडा शिक्षकों ने भेजी शिक्षक की पाती पोस्टकार्ड के जरिए शिक्षकों ने भेज़ी अपनी मांग, जताया विरोध
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। बाराबंकी।अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वाधान में हैदरगढ़ ब्लॉक के कई शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के नेतृत्व में एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष डॉ विवेक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी आदेश के क्रम में शिक्षकों की टेट अनिवार्यता हेतु ब्लॉक संसाधन केंद्र पर करीब 200 शिक्षकों से अधिक शिक्षकों ने पोस्टकार्ड पर अपनी मांग लिखकर के देश के प्रधानमंत्री, महामहिम राष्ट्रपति और सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा। शिक्षकों ने अपनी मांग में लिखा कि सुप्रीम कोर्ट के टेट एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त एवं टेट से छूट प्राप्त शिक्षकों के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश कि टेट अनिवार्य किया जाना पूर्व से स्थापित शिक्षक भर्ती नियमों के विपरीत है।माननीय न्यायालय के इस आदेश से वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त देश के लाखों-लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों के साथ साथ नौनिहालों का भी भविष्य संकट में पड़ गया है। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ब्लॉक महामंत्री कुलदीप मिश्रा यूटा के जिला संगठन मंत्री दीपक मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रुद्रकांत बाजपेई, महामंत्री रजनीश शुक्ल, मोबीन अहमद रिजवान अली बृजेश मिश्रा मोहित सिंह अमित अवस्थी धर्मेंद्र त्रिवेदी विकास पांडे वैभव शर्मा अंजनी मिश्रा विष्णु पांडे ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव रजनी सिंह, प्रवेशिका सोनकर, पूर्णिमा सिंह, शिवानी सिंह मीरा कुमारी,अवधेश यादव राम शंकर,ओम प्रकाश, आशीष त्रिवेदी एहतेशाम अहमद, मनोज वर्मा प्रीतू सिंह सुजीत सिंह विमल सिंह ममता पांडे सुशीला,अविनाश मिश्रा,जितेंद्र कुमार,रिंकी सिंह,मधु शुक्ला, वैशाली मिश्रा, साधना सिंह,प्रेमचंद,अमोद सिंह आदि उपस्थित रहे।









