खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर खनिज विभाग की कार्यवाही

निष्पक्ष जान अवलोकन! सोनू वर्मा! सिंगरौली / कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक, मनीष खत्री के निर्देशन एवं खनि अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल, सहायक खनि अधिकारी विद्याकान्त तिवारी एवं पुलिस बल थाना वैढन के द्वारा संयुक्त रूप विगत 8 अप्रैल को रात्रि 12.15 बजे कार्यवाही करते हुयें ग्राम-भरूहा, नन्दगाँव में 01 ट्रेक्टर-ट्राली को खनिज कोयला का अवैध परिवहन करते हुए पाये जाने पर जप्त कर सुरक्षार्थ पुलिस थाना-नवानगर परिसर में खडा कराया गया है। उपरोक्तानुसार जप्तसुदा वाहन के विरूद्ध मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन, तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के क तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के समंक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।