कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भटपुरवा में भूमि विकास बैंक चेयरमैन विपुल बैसवार द्वारा आयोजित केंद्रीय बजट पर चर्चा एवं समरसता
निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल l फतेहपुर, बाराबंकी। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भटपुरवा में भूमि विकास बैंक चेयरमैन विपुल बैसवार द्वारा आयोजित केंद्रीय बजट पर चर्चा एवं समरसता भोज कार्यक्रम में का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में विकास कार्य हो रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, पेंशन योजना और सामूहिक विवाह योजना सहित सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ गरीब और जिले में चार से अधिक प्रमुख योजनाएं प्रभावी रूप से लागू हैं। उन्होंने कुर्सी विधानसभा सहित पूरे जिले में विकास कार्यों की प्रगति का उल्लेख किया। विधायक साकेंन्द्र प्रताप वर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने अनेक योजनाएं लागू कर देश को मजबूत बनाने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के कठिन समय में भी सरकार ने गांवों के विकास को रुकने नहीं दिया उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले ग्राम प्रधानों को विकास कार्यों में पर्याप्त अधिकार नहीं थे, लेकिन भाजपा सरकार ने ग्रामस्तर पर विकास को बढ़ावा दिया है। आज गांवों में इंटरलॉकिंग, आर सीसी सड़कें और अन्यपक्के निर्माण कार्य तेजी से हुए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का कायाकल्प हुआ है। विधायक वर्मा ने बताया कि बीबीजी राम जी योजना केजरिये सुनिश्चित किया गया कि गांवों की योजनाएं गांव में बैठकर बनें, जिससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास हो सके। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र गरीबों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं।उन्होंने कहा कि वर्तमान बजट में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिनमें 19 हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, गौराकरौंदी स्थित काली मंदिर के विकास हेतु पर्यटन विभाग द्वारा एक करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इस मौकेपर गुरूशरण लोधी, योगेंद्र पटेल, प्रांजलसिंह, अनुपम वर्मा, महंत हेमंतदास, अनुपम निगम, करुणा शंकर शुक्ल, सूरज यादव, विजय यादव, देशराज वर्मा सहित तमाम प्रधान एवं भाजपाजन मौजूद रहे।