काली माता मंदिर में 9वां विशाल भंडारा, सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

काली माता मंदिर में 9वां विशाल भंडारा, सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

निष्पक्ष जन अवलोकन नूर मोहम्मद मसौली, बाराबंकी। कस्बा बड़ागांव के मोहल्ला मंझपटिया स्थित काली माता मंदिर पर आयोजित 9वें विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूड़ी, सब्जी, खीर और बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में "जय माता दी" के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में गूंज उठा। बताते चलें कि वर्ष 2018 में काली माता मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद से प्रतिवर्ष 20 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजक राम प्रताप रावत, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, राजू वर्मा, रामसरन जायसवाल, राजन जायसवाल, श्यामचरण गुप्ता, सोनू वर्मा, दीपु वर्मा, सूरज यादव, कल्लू यादव सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे।