कटेहरा भवानी मन्दिर प्रांगण में हनुमान मंदिर की स्थापना करवाने वाले 85 वर्षीय महन्त श्रीराम यादव हुए ब्रह्मलीन
अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।अमरा कटेहरा भवानी मन्दिर प्रांगण में हनुमान मंदिर एंव धर्मशाला का भब्य निर्माण कराने वाले 85 वर्षीय महन्त श्रीराम यादव हुए ब्रह्मलीन हजारों अनुयाई एंव श्रद्धालुओं ने अन्तिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। बताते चलें की अमरा कटेहरा स्थित कटेहरा भवानी मन्दिर प्रांगण में भब्य हनुमान मंदिर एंव धर्मशाला का निर्माण कराने वाले महन्त श्रीराम यादव का देर रात स्वांस बढने के बाद निधन हो गया उनके अनुयाई एंव कटेहरा भवानी के मन्दिर पर दर्शन को आये हजारों श्रद्धालुओं ने महन्त श्री राम यादव के अन्तिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है ।इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि अमरा कटेहरा बचोले महराज, ओमप्रकाश यादव,रामधन यादव, महादेव गौतम,गरीबे गौतम, साहेब शरण रावत, बृजेश कुमार रावत एडवोकेट, सहित क्षेत्र के अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।









