एसएम एजुकेशनल एकेडमी में वार्षिक उत्सव धूमधाम से आयोजित

एसएम एजुकेशनल एकेडमी में वार्षिक उत्सव धूमधाम से आयोजित

निष्पक्ष जन अवलोकन रत्नाकर पाण्डेय टिकैतनगर (बाराबंकी)। क्षेत्र के कस्बा इचौली रोड स्थित एसएम एजुकेशनल एकेडमी विद्यालय में वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जगदीश गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित प्रस्तुति रही, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। इसके अलावा बच्चों द्वारा प्रस्तुत भव्य कव्वाली ने माहौल को उत्साह से भर दिया और लोग झूम उठे। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें विद्यालय के प्रबंधक श्यामसुंदर कसेरा, रंजीत जैन, सचिन कौशल, सोनू शर्मा, डीजे राजकुमार कसेरा, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष रंजीत गुप्ता, विधानसभा प्रभारी ब्रजकिशोर सोनी, विधानसभा उपाध्यक्ष दीपू सिंह, व्यापारी नेता सचिन, जिला महामंत्री राजेश शर्मा फक्कड़, सभासद कुलदीप सिंह, जय नारायण सिंह, लीलाधर मिश्र, गोविंद प्रसाद सहित अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।