इसके कारण सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिससे लगभग दो घंटे तक

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(-बाराबंक) देवा मार्ग पर नगर सीमा का रेलवे क्रॉसिंग के पास देर रात करीब 11बजे एक ट्रक अचानक खराब हो गया। इसके कारण सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिससे लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। ट्रक के बीच सड़क में खड़े हो जाने से यातायात पूरी तरह रुक गया और कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में बड़ी संख्या में ट्रक, डीसीएम, कारें और मोटरसाइकिलें फंसी रहीं। देर रात होने के बावजूद जाम की स्थिति गंभीर बनी रही, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवेक्रॉसिंग के पास हालात और भी अव्यवस्थित हो गए थे।गनीमत कि बात रही के इस दौरान किसी ट्रेन को नही गुजरनाथा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और रेलवे कर्मचारियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद खराब पड़े ट्रक को सड़क के किनारे हटवाया। ट्रक हटने के बाद धीरे-धीरे यातायात सुचारू किया गया और जाम में फंसे वाहनों को निकाला गया। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सड़क पर यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने मांग की है कि इस मार्ग पर खराब होने वाले भारी वाहनों को तुरंत हटाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।