आगामी होली एवं ईद त्यौहार के दृष्टिगत थाना कोतवाली कर्वी में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया

आगामी होली एवं ईद त्यौहार के दृष्टिगत थाना कोतवाली कर्वी में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया
आगामी होली एवं ईद त्यौहार के दृष्टिगत थाना कोतवाली कर्वी में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्याम प्रताप पटेल की अध्यक्षता में चौकी प्रभारी सीतापुर यदुवीर सिंह,चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग अरविन्द सिंह की उपस्थिति में थाना कोतवाली कर्वी में आगामी होली एवं ईद त्यौहार को सकुशल शांतिपूर्वक,सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने हेतु क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों, धर्म गुरुओं, ग्राम प्रधान की पीस कमेटी की बैठक की गई जिसमें लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण व सकुशल त्योहार मनाए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस गोष्ठी में हिन्दु-मुस्लिम दोनों समुदायों के सदस्यों से वार्ता कर भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने की अपील की गयी तथा शासन के दिशा निर्देशों के सम्बन्ध में बताया गया ।