आइसक्रीम विक्रेता बबलू राजभर हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
निष्पक्ष जन अवलोकन रत्नाकर पांडे टिकैतनगर (बाराबंकी) क्षेत्र के ग्राम परसवाल में हुए चर्चित आइसक्रीम विक्रेता बबलू राजभर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी शंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंत्री अनिल राजभर ने पीड़ित परिवार से मिलकर दिया सहायता का आश्वासन इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम विभाग मंत्री अनिल राजभर आज पीड़ित परिवार से मिलने परसवाल पहुंचे। उन्होंने मृतक बबलू राजभर के भाई व माता से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मंत्री के पहुंचने पर हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। मौके पर क्षेत्राधिकारी जटाशंकर मिश्रा, थाना दरियाबाद प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सहित पुलिस बल तैनात रहा। मंत्री अनिल राजभर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द अधिकतम आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।









