अमरा देवी स्थित धामसी देवी माता के मन्दिर में उमडी भीड़ मुण्डन संस्कार भी हुए सम्पंन

अमरा देवी स्थित धामसी देवी माता के मन्दिर में उमडी भीड़ मुण्डन संस्कार भी हुए सम्पंन

अजय रावत सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। क्षेत्र के अमरा देवी स्थित धामसी देवी माता के मन्दिर,अमरा कटेहरा स्थित कटेहरा भवानी मन्दिर कोटवाधाम स्थित बसन्ता फूफू मन्दिर,बदोसरांय स्थित मातन मन्दिर, मरकामऊ स्थित मां शेरावाली के दरबारों में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अष्टम मां यहागौरी की पूजा अर्चना कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है। गुरुवार को क्षेत्र के प्रमुख देवी मन्दिरों में श्रद्धालुओं का जमावडा रहा हजारों ब्रतधारी नर नारी बच्चों ने अष्टम महागौरी मां की पूजा अर्चना कर अपने को कृतार्थ किया। सैकड़ों लोगों ने अमरा देवी स्थित धामसी देवी माता के मन्दिर प्रांगण में मुण्डन संस्कार सम्पंन कराये।