अफवाहों पर न दें ध्यान, गैस-पेट्रोल के लिए लाइन की जरूरत नहीं: विधायक

निष्पक्ष जन अवलोकन फतेहपुर (बाराबंकी)। क्षेत्रीय विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने जनता से अपील की है कि रसोई गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के लिए अनावश्यक रूप से लाइन न लगाएं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर बुकिंग कराने पर गैस सिलेंडर घर तक पहुंच जाएगा। आवश्यकता होने पर ही पेट्रोल-डीजल लें। कुछ लोग अफवाह फैलाकर अव्यवस्था पैदा करना चाहते हैं, इसलिए सतर्क रहें। वैश्विक संकट में संयम जरूरी, सरकार पर रखें भरोसा विधायक ने कहा कि ईरान-अमेरिका व इजराइल के बीच तनाव का असर दुनिया पर पड़ रहा है, लेकिन भारत में स्थिति नियंत्रण में है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश सुरक्षित और विकासशील है। उन्होंने मुख्यमंत्री की अपील दोहराते हुए कहा कि अफवाहों से बचें, संयम रखें और किसी भी चुनौती में सरकार का सहयोग करें।