अंबियापुर में ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का हुआ आयोजन
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूं/बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर में बुधवार को ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का ब्लॉक स्तरीय आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम समग्र शिक्षा अभियान, निपुण भारत मिशन और बाल वाटिका के तहत आयोजित किया गया। उद्देश्य तीन से छह वर्ष के बच्चों की बुनियादी शिक्षा सुदृढ़ करना और आंगनबाड़ी व प्राथमिक विद्यालयों के बीच समन्वय बढ़ाना रहा। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रेखा भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री भाजपा डीपी भारती ने भारत सरकार की योजनाओं एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प पर प्रकाश डालते हुए बाल वाटिकाओं के महत्व पर जोर दिया। आरपी अमित कुमार गुप्ता ने निपुण भारत से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। बृजभान सिंह ने आदर्श बाल वाटिका की अवधारणा समझाई। कार्यक्रम में 55 निपुण बच्चों ने प्रस्तुति दी, जबकि प्रधान अध्यापकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी प्राथमिक शिक्षक संघ, खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रकाश, मुकुल राठौर, बीना वार्ष्णेय, सीडीपीओ राखी गुप्ता, आशीष वर्मा, दिनेश बाबू रमन सिंह सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।