50 हजार का इनामी बदमाश लखनऊ से गिरफ्तार

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी | पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को स्वाट, सर्विलांस व थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस व डेटा एनालिसिस के आधार पर बीएनएस में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त राम सेवक यादव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी विभूतिखण्ड, जनपद लखनऊ से की गई। अभियुक्त राम सेवक यादव पुत्र सालिक यादव निवासी 467 मझगवां कला बनपुरवा, थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।