2331हाईस्कूल व 1207 इण्टर के छात्र छात्राओं ने छोडी बोर्ड परीक्षा
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह (बाराबंकी) l बुधवार को दो पालियो मे सम्पन्न हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा प्रथम पाली मे विज्ञान व संगीत की परीक्षा के दौरान 2331 परिक्षार्थी हाई स्कूल व 2 परिक्षार्थी इण्टर मीडिएट के अनुपस्थित पाये गये जबकि दूसरी पाली मे रसायन विज्ञान, समाज शास्त्र की परीक्षा मे 1207 इण्टर के परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे | प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को सम्पन्न हुई यूपी बोर्ड परीक्षा मे सुबह विज्ञान व संगीत विषय की परीक्षा सभी 110 परीक्षा केन्द्र पर आयोजित हुई जिसमे हाईस्कूल के पंजीकृत 42621 परिक्षार्थियो मे 40290 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया और 2331 ने किसी कारण से इस विषय की परीक्षा छोड़ दी, इसी पाली मे इण्टर मीडिएट के 38 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमे 36 सम्मलित हुए दो अनुपस्थित रहे | दूसरी पाली मे इण्टर के पंजीकृत 29869 छात्र छात्राओं मे 28662 ने शान्ति पूर्ण माहौल मे सभी परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षा और 1207 ने अज्ञात कारणों से परीक्षा छोड़ दी