15 माह के कुपोषित बच्चे को पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराया गया
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर के चिकित्सक डॉ देव प्रताप सिंह ने क्षेत्र के एक कुपोषित बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण कर बच्चे को पोषण पुनर्वास केन्द्र भेजकर भर्ती कराया है बच्चे की उम्र 15 माह है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर में सूर्या 15 माह पुत्र पवन कुमार, निवासी ग्राम दरवेश पुर के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जिसे कुपोषित पाये जाने पर चिकित्सक डॉ देव प्रताप सिंह ने बच्चे को पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराया गया है।









