10 लीटर की पिपिया में 8 लीटर कच्ची शराब बरामद मुकदमा दर्ज कर की गई कार्यवाही
अजय रावत सिरौलीगौसपुर। कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने खुर्दमऊ से दरिगापुर मार्ग पर एक युवक के पास से 10 लीटर की पिपिया में 8 लीटर कच्ची शराब बरामद कर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की है। ग्राम व थाना कोतवाली बदोसरांय निवासी रजनीकांत तिवारी को खुर्दमऊ से दरिगापुर मार्ग पर उपनिरीक्षक विश्वनाथ कान्स्टेबल आशीष आदि ने एक पिपिया लिए खडे सन्दिग्ध ब्यक्ति से पूंछ तांछ की और पिपिया खुलवाया तो उसमें कच्ची शराब की दुर्गन्ध भांप कर आबकारी निरीक्षक शिवानी सिंह चौहान को दूरभाष पर अवगत कराया आबकारी निरीक्षक आबकारी टीम के साथ मौके पर पंहुची एल्कोहलिक मीटर से शराब की तीब्रता नापी गयी और अभियुक्त रजनी कान्त तिवारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गयी।









