स्थानीय विकास खंण्ड की दो ग्राम पंचायतों में लगी चौपाल में 5 शिकायतें आयीं 4 निस्तारित

स्थानीय विकास खंण्ड की दो ग्राम पंचायतों में लगी चौपाल में 5 शिकायतें आयीं 4 निस्तारित

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के श्यामनगर व भवानीपुर ददरौली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया श्यामनगर ग्राम चौपाल में पहुचे परियोजना निदेशक राकेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण करवाया।दोनो चौपाल में कुल 5 शिकायतें आई 4 का निस्तारण किया गया। वहीं श्यामनगर पंचायत के दनापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में गहराई होने के कारण पानी भर जाता है। मामला ग्रामीणों ने उठाया प्रधानाध्यापक सूर्यकांत यादव ने भी विद्यालय परिसर में मिटटी पटाई करवाने की बात कही। परियोजना निदेशक ने सहायक विकास अधिकारी आई एस बी जयराम बाल्मीकि व ग्राम सचिव को कार्य योजना में उक्त कार्य सम्मिलित कर समस्या का समाधान कराने की बात कही। परियोजना निदेशक स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं से समूहों की जानकारी की इस मौके पर मौजूद बी सी पी एम इमरान और अंजली को आवाश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।वी वी जी रामजी के बारे में बताया गया और रोजगार के सम्बंध में शपथ दिलाई गई। बताया गया कि 125 दिन रोजगार उपलब्धता की जानकारी दी गई। चौपाल में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुशमेश रावत तेजभान वर्मा,विवेक कुमार, सतीश वर्मा, वीरेन्द्र तिवारी आशीष कुमार यादव तथा भवानीपुर ददरौली में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश सिंह सचिव कुलदीप वर्मा तथा सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।